खबर का असर,जल्द राहगीरों व क्षेत्रीय लोगो को मिलेगी इस चीज से राहत

23

महराजगंज रायबरेली

क्षेत्र के महराजगंज दुसौती वाया पहरेमऊ मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिकारियों ने शनिवार से ट्रैफिक गणना शुरु की। ट्रैफिक गणना के बाद विभाग मार्ग पर नये सिरे से चौड़ीकरण की रिपोर्ट शासन को भेजेगा। विभागी के अधिकारियों को गणना करते देख लोगों में जर्जर मार्ग के दुरुस्त होने की आस से ही राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों मे हर्ष का माहौल रहा।
गौरतलब है कि महराजगंज-निगोहां वाया दुसौती मार्ग के गड्ढे में तब्दील होने पर समाचार पत्रों ने प्रमुखता से खबर छापी थी। खबर छपने के बाद शनिवार को विभाग के अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार व सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कर्मियों संग शनिवार से पहरावां मोड़ पर मार्ग से गुजरने वाले वाहनोंं की गणना का कार्य शुरु किया। अवर अभियंता ने मीडिया को बताया कि जिले के उत्तरी छोर पर स्थित यह मार्ग अमेठी, व रायबरेली वासियों के लिए लखनऊ जाने के लिए सबसे सुगम मार्ग है। इस मार्ग पर यातायात गणना शासन की मंशानुरुप होने पर महराजगंज से रायबरेली/अमेठी बार्डर तक लगभग 15 किमी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। विभाग के अधिकारियो को यातायात गणना करता देख राहगीरों में जर्जर मार्ग के दुरुस्त होने की आस से ही खुशी देखी गई।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleअरली चाइल्ड केयर एजुकेशन का प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next article12 बकरियों क़ो चोरों ने किया पार