गन्दे पानी की नाली पूरी तरह चोक ,नगर पालिका के मुखिया बने मौन

62

अमेठी

जायस कस्बा मे रोड किनारे बनी गन्दे पानी की नाली पूरी तरह चोक नगर पालिका के मुखिया बने मौन
ईओ जायस के आदेशानुसार नाली सफाई का आज चला अभियान

अमेठी जनपद के तिलोई तहसील के एकलौता नगर पालिका जायस अपने कार्यो को लेकर आये दिन सुर्खियो मे रहता है सरकार की अधिकांश योजनाओ को ढकारने मे माहिर नगर पालिका जायस बताते चले की जायस कस्बे मे गन्दगी की अम्बार की बात हो या पानी की समस्या की बात हो या फिर गन्दे पानी की की निकासी की बात हो यू कह लिजिये इन हर चीजो मे जायस नगर पालिका नम्बर वन माना जाता है।साबूत के तौर पर सुल्तानपुर रायबरेली हायवे राष्ट्रीय मार्ग जायस कस्बा मे सडक किनारे दोनों साइड मे नालिया जगह जगह चोक होने के कारण सडक किनारे बने मकान मे गन्दा पानी घरो मे देखा जा सकता है। नगर पालिका की लापरवाही उस समय सामने आई जब पीने वाले पानी की पाईप लाईन लीकेज उसी मे गन्दे नाली का पानी बह रहा है पर भी वहा के मुखिया पूरी तरह अन्जान बने हुये है। जिसकी वजह से अभी हाल मे ही लोग डायरिया का शिकार भी हुये हैं।लोगो के मुताबिक नगर पालिका परिषद ईओ सुरजीत सिह आदेशानुसार आज बस स्टॉप मोड़ से लेकर कायमगंज तक की नाले की साफ सफाई की जा रही है।

शैलेश सोनी रिपोर्ट

Previous articleस्काउट गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
Next articleइण्डियन ऑयल द्वारा किसान सेवा केन्द्र फीलिंग स्टेशन का शुभारम्भ किया गया