गुरु पूर्णिमा पर जयगुरुदेव संस्था प्रतापगढ़ ने हजारों जरूरतमंदो को कराया भोजन

106

प्रतापगढ़
लाक डाउन में पूरे देश में लाखो गरीब असहाय लोगो को लगभग ढाई महीने तक लगातार भोजन वितरित करने वाली जयगुरुदेव संस्था कल गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फिर से गरीबों, असहायो को भोजन वितरित किया।
वैसे तो प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन संस्था द्वारा मथुरा में स्थिति आश्रम पर किया जाता था,लेकिन इस बार शासनादेश के कारण संस्थाध्यक्ष पंकज जी महराज के आदेश से लोग अपने घरों में ही मना रहे हैं।। संस्था की प्रतापगढ़ की इकाई ने संस्थाध्यक्ष सूर्यबली सिंह की अगुवाई में चिलबिला स्थित आश्रम में सुबह पूजन के बाद लोगो में भोजन वितरित करवाया। जिले में लगभग 2000 लोगो को भोजन वितरित किया गया।
अभी भी संस्था द्वारा लाक डाउन में फंसे कुछ मजबुर लोगो के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन भोजन वितिरित किया जा रहा है।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous articleगुरू पूर्णिमा पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
Next articleरायबरेली में प्रथम स्थान पाने वाली आस्था को कायस्थ महासभा ने किया सम्मानित