चेयरमैन ने किया महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन

45

महराजगंज रायबरेली
नारी मिशन शक्ति एवं नारी सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे मिशन ‘शक्ति’ जो अगले छ: माह तक पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा जिसके तहत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त थानों में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का आदेश दिया गया था।जिससे महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को को रोका जा सके इसी के तहत शुक्रवार को महराजगंज कोतवाली में स्थापितकिये गए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन नगर पंचायत की चेयरमैन सरला साहू के द्वारा किया। उद्घाटन करने के बाद चेयरमैन सरला साहू ने कहा कि की माननीय मुख्य मंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु हर थानों में बनाये गए महिला हेल्प डेस्क से झा महिलाओ को अपनी शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी वही महराजगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क खुल जाने से हम सब महिलाओ बहुत ही प्रसन्नता महशुस हो रही है ।यही नही हमारे मुख्यमंत्री माननीय आदित्य नाथ द्वारा कराए जा रहे सभी कार्य सराहनीय है।उन्हों ने नाना प्रकार की जनहित योजनाए लागू करके समाज को आगे बढ़ने का कार्य किया है।इस महिला हेल्प खुल जाने से अब बहन बेटियों और महिलाओं को अपनी समस्याओं के लिए किसी की भी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी और अपनी समस्याओं का समाधान अब सीधे महिला हेल्प डेस्क पर जाकर करवा सकती है।इस मौके पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा,सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी,जिलापंचायत सदस्य प्रभात साहू,प्रभारी निरीक्षक श्रीराम के साथ क्षेत्र के विद्यालयो की बेटियां व महिलाएं मौजूद रही।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleकार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर एस डी एम ने की बैठक
Next articleसबूतों और गवाहों के मद्देनजर यह अदालत सुनाती है तुम्हे मौत की सजा