जब अचानक पहुँच गई जांच करने डी एम वृद्धा आश्रम

260

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आई0टी0आई0 स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संवासी पुरूष/महिला आश्रम में रह रहे संवासी पुरूष/महिलाओं को आश्रम में मिल रही सुख-सुविधाओं के सम्बन्ध में उपस्थित अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सुबह नाश्ता उसके बाद सुबह व शाम भोजन तथा रात्रि में दूध और फल उपलब्ध कराया जाता है। जिसके लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पुरूष/महिलाओं से भी जानकारी प्राप्त की तो उसके द्वारा भी यही प्रकरण बताया गया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से जेपीएस फाउण्डेशन स्वयं सेवी संस्था के विषय में जानकारी के लिए उन्हें निर्देश दिये है कि संस्था को सरकार द्वारा मिल रही धनराशि का विवरण व आश्रम में रहरहे पुरूष/महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleडीएम व एसपी ने जनपद वासियों को होली की दी बधाई
Next articleगला दबाकर युवती की हत्या