जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाली सरकार मौन क्यों है-अवधेश यादव

38

महराजगंज रायबरेली। जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाली सरकार मौन क्यों है, जबकि किसान खाने को तरस रहे हैं। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। किसानों के नाम पर वोट बैंक बढ़ाने वाली सरकार उन्हीं किसानों के साथ अन्याय कर रही है। ये बातें समाजवादी पार्टी के अमावां ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश यादव ने बछरावां विधान सभा के लोनार मजरे बघेल मे सपा और किसानों के बीच हुई संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है।लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश का किसान रोड पर धरना देने को विवश है।वही सपा के सेक्टर अध्यक्ष लाल चन्द सोनकर ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ अडानी ,और अम्बानी को फायदा पहुचाने का कार्य कर रही है और बिल वापस नही ले रही है।किसान कड़ाके की ठंड मे धरना करने के लिए मजबूर है।संगोष्ठी को डम्मा सिंह, बाबूचन्द यादव ,शीतलादीन यादव ,राम अवध, ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान नीरज कुमार, जितेन्द्र यादव, राम फेर, लवकुश, अशोक, राम नरेश, राम बहादुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleसोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Next articleमिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेटियों,शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया