जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया

60

महराजगंज रायबरेली।

क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया व प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित उत्पादों को देखकर सराहना की राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इससे पूर्व विद्यालय पहुंचने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने पुष्प गुच्छ देकर उपजिलाधिकारी का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखकर सराहना की व छात्रों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक से शिक्षा व शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleबाजार गई युवती के साथ हो गई ये घटना
Next articleइधर वीडियो बना रहे थे और दूसरे पल ही पहुँच गए अस्पताल