जांबाज़ हिंदुस्तानी ने गर्व से मनाया कारगिल विजय दिवस

26

प्रतापगढ़ । करगिल विजय के 21 वर्ष पूर्ण होने पर जांबाज हिंदुस्तानी सेवा समिति के तत्वाधान में मल्हूपुर स्थित उन्मत्त सेवा संस्थान पर 21वां करगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जांबाज हिंदुस्तानी कार्यकर्ताओं ने करगिल हुतात्माओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया।
इस अवसर पर जाँबाज़ हिंदुस्तानी सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक आजाद ने कहा की संपूर्ण विश्व में भारतीय सेना का साहस एवं पराक्रम अद्वितीय है। कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन हमसे काफी ऊंचाई पर बैठा था किंतु इसके बावजूद हमारी साहसी भारतीय सेना ने शौर्य का वो जौहर दिखाया जिसके आगे संपूर्ण दुनिया नतमस्तक हुई और नापाक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई। जाँबाज़ हिंदुस्तानी सेवा समिति कारगिल युद्ध के दौरान हुतात्मा हुए उन सभी वीर रणबांकुरों को शत शत नमन करती है और संपूर्ण समाज को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने की बात करती है।
जाँबाज़ हिंदुस्तानी सेवा समिति के उपाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान का गद्दारी का एक पुराना इतिहास रहा है किंतु 1999 में धोखे से हमारे देश की सरजमीं पर घुसकर उसपर कब्ज़ा करने का जो नापाक सपना उसने देखा , उसको हमारे जाँबाज़ भारतीय सैनिकों के पराक्रम ने नेस्तनाबूद कर दिया। ऐसे वीर पराक्रमी सैनिकों के ऊपर संपूर्ण देश को गर्व होना चाहिए। आज विजय दिवस के अवसर पर हम करगिल हुतात्माओं को जाँबाज़ हिंदुस्तानी सेवा समिति शत शत नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मल्हूपुर प्रधान अनुराग मिश्रा, विनोद मिश्र,सुरेंद्र सिंह,रामचंद्र,धीरेंद्रप्रताप ,गौतमहिंदू ,ऋषभ मिश्रा, दशरथ, सुरेंद्र, जितेंद्र ,आदर्श मिश्र,विनय साहू आदि उपस्थित रहे।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous articleआपका विश्वास और स्नेह ही हमारी सेवा का प्रतिफल-लोकेश गुप्ता
Next articleउत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र को लेकर एडीएम को दिया गया ज्ञापन