डीएम व एसपी ने शहर के विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण

47

चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारी को दिये उचित दिशा निर्देश : डीएम-एसपी

रायबरेली। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शहर के वार्ड संख्या 15 में न्यू वीजन स्कूल में चौपाल कराकर आमजन की समस्याओं विद्युत, पानी, सड़क, नाली, साफ-सफाई आदि को सुना तथा उसके निकराण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आपके द्वार आये इसके क्रम में यह चौपाल लगाई गई है। जन समस्याओं को सुनकर उसका तत्काल निराकरण भी किया जायेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने वार्ड संख्या 15 का पूरा भ्रमण कर बिजली, पानी, नाली, खण्डजा आदि की समस्याओं को नजदीक से देखा। भ्रमण के दौरान जहां-जहां जो-जो कमियां पाई गई वही सम्बन्धित अधिकारियों कों निराकरण करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर एडीएम एफआर डा0 राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट जयचन्द्र पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी, सीओ सीटी गोपीनाथ सोनी, एडी सूचना प्रमोद कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleडीएम व एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने दी ईद की बधाई
Next articleएक दूसरे से गले मिलकर सम्पन्न हुआ ईद का पर्व