धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों का करें पालन : डीएम

361
Raebareli news: धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों का करें पालन : डीएम

रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सभी एसडीएम तथा धान केन्द्र प्रभारी आदि को निर्देश देते कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु 32 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित कर दिये गये है। अत: खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कर इस सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार आदि कर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक केन्द्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर रखे। खाद्य विभाग के आठ आवश्यक वस्तु निगम के सात, यूपी एग्रो के दो, उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के दो तथा पीसीएफ के 13 कुल 32 धान क्रय केन्द्रों की सूची अनुमोदित कर दी गई है। सभी तहसील के सभी विकास खण्डों में निर्धारित स्थानों पर धान क्रय केन्द्र संचालित किये जायेंगे। खाद्य विभाग के आठ रायबरेली मण्डी, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मण्डी, लालगंज मण्डी, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन मंडी, डीह तथा आवश्यक वस्तु निगम के 07रायबरेली मण्डी, हरचन्दपुर, सतांव, बछरावां, डलमऊ, सलोन मण्डी, छतोह धान क्रय केन्द्र है इसी प्रकार यूपी एग्रो. के दो, शिवगढ़, सरेनी, उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के दो, प्यारेपुर, रोहनियां एवं पीसीएफ
के 13, उत्तरपारा, डिघिया, दुसौती, लोधवामऊ, चन्दापुर, कलुईखेड़ा, कसरावां, भीतरगांव, लोधीपुर उतरावां, घुरवारा, पारी बेवल व परैया नमकसार धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।

Previous articleट्रक की टक्कर से युवक गंभीर
Next articleएक जनपद-एक उत्पाद में वुड क्राफ्ट का चयन