नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे में सेनेटाइजेशन का कार्य हुआ शुरू

49

महराजगंज रायबरेली
कोराना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे में लगातार सेनेटाइजेशन का कार्य जारी है। सुबह सफाई के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी सेनेटाइजेशन के कार्य में लगे रहते हैं। यही नही शनिवार और रविवार को विशेष रूप से अभियान चलाकार कोरोना रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताते चलें कि कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिये हैं जिससे अब लोगो में भय व्याप्त हो रहा है। नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। जिसके लिए नगर पंचायत के कर्मचारी अभियान चलाकर कस्बे को सेनेटाइज कर रहे हैं। अधिशाषी अधिकारी डा0 राजेश कुमार ने बताया कि सुबह सफाई के बाद नगर के कर्मचारियो से चूना, ब्लीचिंग व एंटी लारवा का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। यही नहीं शनिवार और रविवार को विशेष अभियान के तहत व्यवसायिक क्षेत्र व सरकारी आफिसों, को सेनेटाइज कराया जा रहा है वहीं शाम को फागिंग भी करायी जा रही है। उन्होने कहा कि लोगो से बाहर न निकलने की अपील भी की जा रही है व अधिक से अधिक मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleसंदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने करी आत्महत्या
Next articleआदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन करेगी कठोर कार्यवाही- डा बीनू सिंह