पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में पति की हुई म्रत्यु पर दर्ज किया मुकदमा

36

महराजगंज रायबरेली
कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड स्थित बल्ला मोड़ के पास बिगत 6 जुलाई को सड़क दुघर्टना में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के केशरवा निवासी मृतक की पत्नी चांदनी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी चांदनी सिंह ने तहरीर में बताया कि उसके पति शैलेन्द्र सिंह मंदबुद्धि थे। ओसाह स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद पति शैलेन्द्र सिंह बिछड़ गए। पत्नी चांदनी सिंह ने बताया कि इस दौरान वह अपनी इकलौती पुत्री के साथ पति को ढूंढने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नही चला तो वह देर शाम अपनी पुत्री को साथ लेकर घर चली गई। इस दौरान
बल्ला मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पति शैलेन्द्र सिंह की मौत हो गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी चांदनी सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleमहराजगंज तहसील में दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे
Next articleघायल कावड़ियो के लिए मसीहा बने सलोन कोतवाल