पूजा अर्चना और जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हुआ मानधाता पनियारी गांव..

41

गायत्री गंगा के एम डी प्रज्ञा सिहं मां के दरबार में सिर झुकाय और प्रसाद प्राप्त किया….

प्रतापगढ़- शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन रविवार को दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन और माता जी की आरती कर लोगो ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। चहुओर बस यही आवाज आ रही प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी। शहर हो या गांव कस्बा चाहे बाजार हर ओर दुर्गा पूजा की धूम मची हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर दुर्गापूजा का त्योहार सरकार द्वारा जारी नियम व शर्तों के साथ ही मनाया जा रहा है। मानधाता के खुशहाल गंज बाजार के पनियारी गांव में सजा दुर्गा पंडाल क्षेत्र के लोगो का आकर्षण केंद्र बना है। दुर्गा पंडाल में देवी प्रतिमाओं के स्थापना के बाद सुबह शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती पूजन हो रहा है। माँ के भक्त सुबह और शाम पंडाल में पहुँचकर आरती भजन कीर्तन करते हुए भक्ति में लीन हो जाते है व पूरा वातावरण माँ के जयकारे से गूँज उठता है और पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। मां लक्ष्मी नव दुर्गा सेवा सीमित के पद अधिकारी अयोजक गणेश दत्त दुबे सुनील दुबे राकेश दुबे पवन दुबे जितेंद्र दुबे अजय दुबे शिवम दुबे बिपिन दुबे शुलभ सचिन और बरिष्ठ पत्रकार अवनीश मिश्रा गुलाब धर्मेन्द्र दुबे पत्रकार बबलू सिह पत्रकार बबलू राय युवा पत्रकार अतुल यादव युवा पत्रकार आशू सिह क्षेत्र के तमाम लोग मजूद थे ।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous articleसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में नाले में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कम्प