प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा के सांसद लल्लू सिंह का ऊंचाहार कस्बे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

30

ऊंचाहार रायबरेली-प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा के अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का ऊंचाहार कस्बे के देव गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने केंद्र और राज्य की उपलब्धियां बताई।
सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासन में देश से गुंडाराज समाप्त हो चुका है। इस सरकार में या तो गुंडे धराशाई हो गए या फिर उन्हें जेल के सलाखों के अंदर पहुंचा दिया गया है। किसानों को खाद, बीज, पानी, तथा उनकी फसलों की देखरेख के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छह हजार रुपए सालाना दी जा रही है। जिससे वह अपने खेतों में अच्छे उपज कर सके। घर घर जल योजना के अंतर्गत सभी घरों में टोंटी लगवा कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है।

स्वच्छ भारत के तहत घर घर शौचालय का निर्माण तथा गांव में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है। यही नहीं बेरोजगारों को योग्यता अनुसार नौकरियां देने का भी कार्य किया है। बच्चों के पढ़ाई के लिए विद्यालय तथा केंद्र सरकार द्वारा गांव शहर में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 तथा राम मंदिर का निर्माण करा कर भाजपा सरकार ने ऐतिहासिकता दर्ज कराई है। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास की नदियां बहा दी है। भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि सरकार ने उज्जवला गैस करेक्शन, सौभाग्य योजना के अंतर्गत घर घर बिजली का निशुल्क कनेक्शन, निशुल्क राशन जैसी कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। अभिलाष चंद कौशल ने वर्ष 2022 में ऊंचाहार विधानसभा से कमल खिलाने की सौगंध ली है। जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी प्रेम चंद गुप्ता,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनायक सिंह, भाजपा नेता डीएन पाठक,रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू यादव ,अनुराग मिश्रा,गोलू अग्रहरि,ज्ञान सिंह,राधे श्याम सोनीसमेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleग्राम प्रधानो द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन
Next articleअराजक तत्वों ने तोड़ी मंदिर की मूर्ती,संदिग्ध युवको को पुलिस ने हिरासत में