प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर तहरी भोज एवं जरूरतमंदो को कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

39

महराजगंज रायबरेली
कस्बे के घसियारी मंडी चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के 49 वे जन्मदिवस पर तहरी भोज एवं जरूरतमंदो को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बताते चलें की युवा कांग्रेसी नेता प्रिंशु वैश्य व जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के 49 वे जन्मदिवस पर कस्बे के घसियारी मंडी चौराहे पर तहरी भोज का आयोजन कराया। कार्यक्रम क़े दौरान 49 जरूरतमंदो को कंबल भी वितरित किया गया। इस दौरान सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कस्बे के दानेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रियंका गांधी की दीर्घायु के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना भी की।इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा,राजीव वर्मा,दयाशंकर वैश्य,पिंटू वैश्य, अंकुर जायसवाल,अखिलेश जायसवाल सहित दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleस्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया
Next articleश्रीरामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे का किया गया आयोजन