बेटियों ने महिला हिंसा भेदभाव के विरोध में निकाली साइकिल रैली

21

गाजीपुर: मरदह क्षेत्र के रविदास मंदिर से अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस पर गाँव की बेटियों ने सायकिल रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार और रोजगार के बारे में पर्चा, पोस्टर, और नारों के ज़रिए जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया। यात्रा का नेतृत्व कर रही रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सचिव प्रियंका भारती ने कहा सरकार उत्पीड़न रोकने को तमाम कार्यक्रम चला रही है लेकिन महिलाओं में जागरूकता का अभाव होने से वे अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। इसके लिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है।
आक्सफैम इंडिया, रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की ओर से आयोजित रैली की यात्री सुष्मिता भारती ने कहा हिंसा व भेदभाव के खिलाफ जागरूक होने से ही महिला अपराधों पर लगाम लगेगी। उन्होंने महिला हेल्प लाइन, डायल 112, एंबुलेंस नंबर, स्वास्थ्य सेवा, चाइल्ड लाइन, वीमेन पावर लाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है। जब तक बेटियां, महिलाएं शिक्षित नहीं होगी उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी ही नहीं मिल सकेगी। इसलिए सभी को शिक्षित होना चाहिए। प्रीति सरोज ने कहा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। इसलिए प्रयास यह भी होना चाहिए कि महिलाएं रोजगार से जुड़ें, इससे उनकी आर्थिक स्थिति, रहन-सहन में सुधार होगा। इसके पूर्व मरदह गांव स्थित रविदास मंदिर से उक्त रैली निकली जो पूरे बाज़ार होते हुए जागोपुर, नोनरा, गोविंदपुर आदि गाँव होकर पुनः रविदास मंदिर वापस आकर उक्त सायकिल रैली सभा में तब्दील हुई। इस अवसर पर अनामिका, सुष्मिता, रंजना, अंकिता, श्वेता, लकी, खुशी, काजल, प्रिया, रीमा, पीयू, पायल, अंकिता, प्रीति, नेहा, अंशु, अनुष्का, प्रियंका, नंदिनी, प्रीति, सुष्मिता आदि लोग शामिल थे।

राजकुमार रिपोर्ट

Previous articleजनपद में 128 नव चयनित शिक्षकों के सापेक्ष 94 शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र
Next articleमधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग किसान की हुई मौत