भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

83

ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊँचाहार के बटोही रेस्टोरेंट में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का ऊँचाहार के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और बूथ स्तर पर चल रही चुनाव प्रक्रिया को बताया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सब लोगों से मुलाकात कर हमें बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर ऊँचाहार भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल, ओम प्रकाश साहू सदस्यता प्रमुख ऊँचाहार, पंकज तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, अरविंद शर्मा, विनीत कौशल, ज्ञानेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleसरकार के दावों की पोल खोलती ग्राम पंचायत सवैया राजे में बनी सड़कें
Next articleअधिकारियों की उदासीनता के चलते खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं इस गाँव के ग्रामीण