भारतीय वायुसेना के इतिहास में अब नए युग की शुरुआत हुई है:अतुल गुप्ता

28

रायबरेली

फ्रांस से चलकर भारत की भूमि पर 5 लड़ाकू राफेल विमानों के पहुंचने पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छावड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन सहित तमाम पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के इतिहास में अब नए युग की शुरुआत हुई है। जिला प्रभारी संदीप जैन ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत की सेना अब सक्षम हो गई है। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छावड़ा ने बताया कि अंबाला एयर बेस पर सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भारत सरकार बधाई की पात्र है ।जिला महिला प्रभारी पूनम तिवारी ने बताया कि राफेल के आने से भारत की वायु सेना में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह तनेजा ने कहा कि राफेल विमानों के समय पर भारत पहुंचने से विरोधियों के मुंह बंद हो जाने चाहिए ।मंडल के संरक्षक सरदार अवतार सिंह छाबड़ा, महेंद्र अग्रवाल, प्रेम नाथ गुप्ता ,कृष्णा कांत त्रिपाठी सहित तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleआखिर आल इज वेल का पहाड़ा क्यों पढ़ाया जा रहा पीड़ितों को
Next articleदो समुदाय आमने सामने,सलोन कोतवाल की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टली