भूमाफिया चारागाह की जमीन पर उगा रहे थे फसल ,राजस्व टीम ने चारागाह की जमीन को कराया कब्जामुक्त

163

महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र के मोहब्बत नगर मजरे बघैल मे दबंग भूमाफियाओं द्वारा चारागाह की भूमि पर कब्जाकर फसल उगाई जा रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार के नेतृत्व में मंगलवार को टीम मौके पर भेजी।राजस्व टीम ने चारागाह की जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा चारागाह को कब्जामुक्त कराया।
बताते चलें कि राजस्व ग्राम मोहब्बत नगर मजरे बघैल के गाटा संख्या 110, रकबा लगभग 13 बीघा अभिलेखों मे चारागाह दर्ज है। भूमाफियाओं द्वारा चारागाह की लगभग 9 बीघे जमीन पर कब्जाकर फसल उगाया जाता था। हलांकि चार वर्ष पूर्व चारागाह की उक्त जमीन को भूमाफियाओं से तत्कालीन लेखपाल व कानूनगो ने खाली कराया था। लेकिन भूमाफियाओं ने धीरे-धीरे अभिलेखों मे दर्ज चारागाह के बड़े भूभाग पर एक बार फिर कब्जा कर फसल उगाने लगे। इसी बीच नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने चारागाह के खाली पडे भूभाग पर मनरेगा द्वारा गत सप्ताह मेड़बंदी का कार्य शुरु करा दिया। मेड़बंदी का कार्य शुरु होते ही ग्रामीणों व प्रशासन की नजर चारागाह की जमीन पर पड़ी। ग्रामीणो ने चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत उपजिलाधिकारी सदर अंशिका दीक्षित से की। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार अमिता यादव के नेतृत्व मे राजस्व टीम गठित कर चारागाह से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को तहसीलदार अमिता यादव के नेतृत्व मे पहुंची टीम ने चारागाह की जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाया। तहसीलदार अमिता यादव ने बताया कि मौके पर पैमाइश करा चारागाह की जमीन को खाली करा सुरक्षित कर दिया गया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अमावां राजेन्द्र शुक्ल, सुनील कुमार निगम,हरिप्रकाश त्रिवेदी, राम अनुज दीक्षित लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मी साथ मे मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleदो लाख को 20 लाख बनाना मेरे खिलाफ राजनैतिक साजिश : सरोज यादव
Next articleएडीओ पंचायत के उत्पीड़न से परेशान सफाई कर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन