मामूली विवाद में मारी गोली, दो घायल

156

रायबरेली। एक दिन पूर्व हुये विवाद को लेकर दबंगों ने मोबाइल दुकानदार को गोली मार दी। इस गोली की चपेट में आने से दुकानदार का पड़ोसी भी घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि हालात को काबू में कर लिया गया है। गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गयी हैं। घटना डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत परशदेपुर कस्बे की है। कस्बे में सिकन्दर शाह पुत्र बदलू निवासी वार्ड संख्या 4 अंसार चैक परशदेपुर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। मामूली विवाद को लेकर डीह थाना क्षेत्र के अटावा निवासी आशीर्वाद सिंह पुत्र स्वर्गीय कपेन्द्र सिंह ने मोबाइल दुकानदार सिकन्दर को गोली मार दी। इस गोली और उसके छर्रों से सिकन्दर के साथी मो. आबिद व मो. कादिर भी घायल हो गये। दिनदहाड़े हुये इस गोली काण्ड से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी और घायलों के मध्य बुधवार को विवाद हुआ था। जिसकी सूचना पीड़ित ने परशदेपुर चैकी इंचार्ज को दी थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में समय रहते परशदेपुर चैकी इंचार्ज ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके कारण मनबढ़ दबंग ने गोली मार दी। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। जल्द उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

Previous articleशहर की सुंदरता का महत्वपूर्ण अंग है सुव्यवस्थित यातायात: सुजाता सिंह
Next articleएटा: युवती को भगाने के शक में युवक को बंधक बनाकर जिंदा जलाया