मिशन शक्ति के तृतीय चरण का महराजगंज कोतवाली में हुआ शुभारंभ

62

महराजगंज रायबरेली
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए महिलाओं को जागरूक बन समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। जागरूक महिलाओं को पहल कर पुलिस का सहयोग करने के साथ ही संभावित अपराधियों को हतोत्साहित करना होगा। तभी महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर रोक लग सकेगी।यह बात कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के शुभारंभ होने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक असलम अली ने कही।
मिशन शक्ति के तृतीय चरण के शुभारंभ होने पर कोतवाली परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली क्षेत्र की महिला वालंटियर को इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक असलम अली द्वारा उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाएं आज महती भूमिका अदा कर रही है। महिला अधिकारों और समानता का अवसर पाने में मिशन शक्ति अहम भूमिका निभा रहा है। मिशन शक्ति महिलाओं को सिर्फ गुजारे-भत्ते के लिए ही नहीं तैयार करता, बल्कि उन्हें अपने अंदर नारी चेतना को जगाने और सामाजिक अत्याचारों से मुक्ति पाने में भी मदद कर रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस अवसर पर गुड़िया वर्मा, आरती,ब्रम्ह कुमारी, गायत्री सिंह, नेहा मिश्रा, वंदना सिंह सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
Next articleक्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज व सर्किल क्षेत्र से तीनों थाना प्रभारियों के साथ बैठक करी