राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बच्चों द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से धूमधाम से मनाया गया

59

महाराजगंज रायबरेली
सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को बच्चों द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से धूमधाम से मनाया गया।
महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी जो कि बायोलॉजी लैब तथा केमिस्ट्री लैब में लगाई गई विद्यालय के अनिल शुभांगिनी सुमित ने मनुष्य की आंख,स्नेहा ने मनुष्य के कान, अनुष्का ने नर्वस सिस्टम,आयुष ने ब्रह्मांड, हृदयांश,रिमझिम ने मनुष्य के जननांग, नैन्सी, मयंक ने अमीबा की संरचना, शालिनी,मानवी ,आर्यन सलमान, दीपशिखा ने मनुष्य की संरचना तथा अन्य छात्र – छात्राओं ने में भी विज्ञान विषय में अपने अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया।

बच्चों ने केमिस्ट्री लैब में विज्ञान के प्रयोग किए। जिसमें अम्ल, छार, लवण के विषय में जाना। बच्चों ने बताया कि उन्हें प्रयोग से विज्ञान को समझने तथा विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न हुई। बायोलॉजी के अध्यापक अभिषेक त्रिपाठी तथा केमिस्ट्री अध्यापक सुमन बहादुर का बच्चों को विज्ञान विषय के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने हेतु प्रयोगात्मक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने हेतु विशेष योगदान रहा। वहीं पर प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि महान वैज्ञानिक आइंस्टाइम कहते थे सबसे जरूरी है किसी चीज को लेकर मन में सवाल उठना यदि आप जिज्ञासु हैं दैनिक जीवन में कुछ न कुछ उपयोगी जरूर खोज लाएंगे। यदि आप ज्यादा मेहनत करेंगे तो कुछ बड़ी खोज भी कर लेंगे।जिससे मानव मात्र का भला होगा।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleमहाशिवरात्रि पर आज लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का कर रहे जलाभिषेक
Next articleराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गुरूकुल पब्लिक महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन