शहर के मुख्य बाजारों के प्रमुख व्यापारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े

84

रायबरेली

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में नगर के सम्मानित व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता व जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा जिला प्रभारी संदीप जैन, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा, की मौजूदगी में शहर के गणमान्य प्रतिष्ठित व्यापारियों ने मंडल के किए जा रहे व्यापारिक हित व धार्मिक कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। युवा प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का स्वागत किया और कहा शहर में आप सभी के संगठन में जुड़ने पर बहुत बल मिलेगा और धन्यवाद भी दिया। जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता,प्रदेश मंत्री राजनारायण अग्रहरि व वीरेंद्र अग्रहरि, सोनू वर्मा, दुर्गेश वर्मा, देवेंद्र सिंह खनूजा,प्रभाकर गुप्ता,रंजीत सिंह बग्गा ने सभी व्यापारियों को का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी गुरदीप सिंह मोंगा, श्रवण चेनानी, सोना सिंह मोंगा सुरेंद्र सिंह ने कहा की सभी व्यापारी सदस्यता लेते वक्त गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं हम लोग मंडल के साथ व्यापारिक हितों में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। हरभजन सिंह छाबड़ा,आनंद शुक्ला, जीशान अहमद, शाहनवाज, निर्मल सिंह ने कहा की अतुल गुप्ता और छाबड़ा जी के नेतृत्व में मंडल बहुत मजबूती से कार्य कर रहा है हम लोग तन मन धन से संगठन के साथ कार्य करेंगे इसी के साथ शहर के व्यापारी संदीप सिंह तनेजा,रवि सोनी, इंदर सलूजा ,जग नारायण गुप्ता, कमलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह ,आनंद शुक्ला, करन छाबड़ा,परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह ने भी सदस्यता ग्रहण की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleवृद्धाश्रम व क्वारंटाइन सेंटर का सचिव ने किया औचक निरीक्षण
Next articleसड़क ऐसी ,अगर गिरे तो सीधा पहुँचेंगे यमराज के पास