शिव नारायण सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

224
Raebareli News: शिव नारायण सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जगतपुर के रहने वाले शिव नारायण सिंह  को पुन: समाजवादी पार्टी का जिला जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने श्री सिंह को बधाई देते हुये कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी जनपद में और मजबूत होगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि शिव नारायण सिंह एक अत्यन्त संघर्षशील व्यक्ति है। सदैव गरीब और कमजोर व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया है। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, जिला सचिव बुधेन सिंह, जिला सचिव डॉ. हर्षवर्धन द्विवेदी, जिला उपध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रवीन्द्र पाण्डेय, प्रधान बिन्नू सिंह, जुगुन यादव, अमरपाल यादव, राधे पासी, उमाशंकर चौधरी, महादेव त्रिवेदी, शिवराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष देवराज यादव, अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव आदि ने बधाई दी।

Previous articleएनसीसी कैडेटों को दिया गया योग का प्रशिक्षिण
Next articleसर्प दंश से महिला की मौत