श्री रामलला तीर्थ अयोध्या के जगतपुर के भक्तों ने किया दर्शन

17

जगतपुर, रायबरेली-सरयू घाट हनुमानगढी देवकाली सहित अयोध्या भ्रमण दर्शन के लिए जगतपुर से सभी रामभक्त बस द्वारा रविवार को रवाना हुए। भक्त जयकारे लगाते हुए बस पर सवार हुए जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांव पूरे डम्बर भीख मनोहरगंज खजुरी सिंहापुर उसरहा शिवगंज जगतपुर कल्याणपुर टांय रामगढ़ और आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों से श्रद्धालु भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए गए हैं। डिवाइन इंस्टीट्यूट के संचालक और भाजपा पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जनपद के यशस्वी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह उद्यान कृषि विपणन कृषि व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश के संबल में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भक्तों में लगातार लालसा बनी रही की प्रभु के दर्शन शीघ्र मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाए इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष जगतपुर विनायक प्रताप सिंह संतोष तिवारी महामंत्री अजय त्रिपाठी उपाध्यक्ष अनिल यादव उपाध्यक्ष बृजेश सिंह उपाध्यक्ष अजय गौतम संयोजक जगतपुर के नेतृत्व में यह यात्रा बस द्वारा रखी गई है। जिसमें स्थानीय कई प्रतिनिधियों का भी विशेष योगदान रहा।

मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Previous articleपूर्व थानाध्यक्ष मान्धाता पुष्प राज सिंह को पुलिस विभाग एवं समाज के संभ्रांत जनो ने की विदाई
Next articleघर में चोर को घुसना पड़ा भारी घर वालों ने करी जम के खातेदारी