श्री साई नाथ सेवा समिति व व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से 150 वी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गयी

26

महराजगंज (रायबरेली)। श्री साई नाथ सेवा समिति व व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से 150 वी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गयी । इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य व व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन साहू द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती मरीजो, तीमारदारों एवं स्टाफ को फल वितरित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन साहू ने कहा की गांधी जी ने अपना जीवन दूसरो के दुख दर्द बाटने मे लगाया है और सबसे बड़ी सीख गरीबो की मदद करना बताया है। इस मौके पर सुधीर साहू, विमल रस्तोगी, फूल चंद साहू ,अमित सिंह , सूर्य प्रकाश वर्मा ,अभिषेक यादव , चन्दन मौर्य, संजू गुप्ता,विनीत वैश्य,शाहे जमन, टीपी यादव,आनन्द सिंह, राघवेन्द्र सिंह, नेहा मिश्रा, राज मेडिकल स्टोर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleस्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next articleसांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन