सशक्तिकरण दिवस पर बैठक आयोजित

29

बछरावां रायबरेली –– किसान महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर बछरावां के पौराणिक महाभारत कालीन समाधानेश्वर मंदिर पर किसानों, महिलाओं ने किसानों की समस्याओं व उनके निराकरण के बारे में बैठक आयोजित की गई। वही वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिल के खिलाफ किसान आन्दोलन का समर्थन भी किया। वहीं सरकार से किसानों के हित में कल्याणकारी कानून बनाने के लिए गुहार लगाई। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर खेत मजदूर यूनियन से सी.के. आजाद, राजेश कनौजिया, स्वराज अभियान से पुष्कर पाल, किसान यूनियन से श्याम लाल विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, चंद्रपाल, महिला नेता प्रेमा देवी, पूजा, रिचा पाल, सहित ग्रामीण किसानों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

अनूप सिंह रिपोर्ट

Previous articleराष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next articleदुर्घटना में गई महिला की जान पर भीड़ थी आक्रोशित,एसडीएम ने संभाली कानून व्यवस्था