सहारा इंडिया का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

53

सलोन,रायबरेली।सोमवार को सहारा इंडिया के ब्रांच कार्यालय सलोन में सहारा इंडिया परिवार के सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सहारा इंडिया का 44वां स्थापना दिवस समारोह मनाया।माल्यार्पण के बाद सभी ने एक दूसरे को शुभकामना दी और मंगल कामना के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।प्रबन्धक बीपी सिंह ने सहारा श्री सुब्रत राय का पत्र कार्यकर्ताओ को पढ़ कर सुनाया।इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सहारा इंडिय़ा वह वट वृक्ष है जो 43 वर्ष में हरा-भरा फलदार एवं लाभ प्रदान करने वाली संस्था है जिसमें 12 लाख से अधिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित जमाकर्ताओं का समूह जुड़ा है।इस मौके पर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया।ऑफिस स्टाफ संजय त्रिपाठी राम सजीवन यादव दादा,रमाकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार गुप्ता,अविनाश साहू,राजकरण दुबे,सीपी निर्मल ,मिश्रा जी आदि लोग मौजूद रहे।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Previous articleअलग अलग सड़क हादसे में एक युवती समेत आठ लोग गम्भीर रूप से हुए घायल
Next articleलोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया