सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

20

महराजगंज रायबरेली।
क्षेत्र के दुबे की बाजार मजरे मऊगर्वी में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के संरक्षक रूद्र प्रसाद अग्निहोत्री ने बताया कि निज निवास दुबे की बाजार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 21फरवरी रविवार से लेकर 28 फरवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान कथावाचक पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री के मुखारविंद से क्षेत्र के सभी भक्तगण प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक एवं रात्रि में 8 बजे से 11 बजे तक कथा का रसपान करेंगे। कथा समापन के बाद 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। दीपक कुमार अग्निहोत्री,रत्नेश कुमार अग्निहोत्री,अरुण कुमार मिश्रा,सूरज गोस्वामी सहित समस्त ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लोगो से श्रीमद् भागवत कथा के निम्न कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होने का भाव भरा विनम्र अनुरोध भी किया है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleबैंक में अगर बकायेदारी, तो नही लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव
Next articleअभय सिंह का माल्यार्पण कर क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी