सीएए रैली को लेकर लोगो ने चालू करी तैयारी

56

महराजगंज रायबरेली।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित रैली की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को ब्लाक सभागार में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी व विधायक रामनरेश रावत की मौजूदगी में बछरावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों का खाका खींचा गया ।

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, विधायक राम नरेश रावत, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी व देवेंद्र प्रताप सिंह ने बछरावां विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक सभागार महाराजगंज में शुक्रवार को बैठक करते हुए सभी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां देते हुए पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने पदाधिकारियों से कहा कि सीएए पर प्रस्तावित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करानी है। इसके लिए जहां भी मेरी जरूरत हो आप लोग नि:संकोच मुझसे कहें। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी ने मंडल अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी देते हुए बताया कि रायबरेली से 15000 लोगों को रैली में पहुंचना है इसलिए आप लोग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अभी से लग जाए।कार्यक्रम में विद्यासागर अवस्थी, प्रभात साहू, सत्येंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जीबी सिंह, सूर्य प्रकाश वर्मा, सुरेश मौर्य, सरोज गौतम, सरदार फत्ते सिंह, भूपेश मिश्रा,वंदना सिंह, राजेंद्र मौर्य, शिवशंकर शुक्ला सहित बछरावां विधानसभा के अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।-

सीएए के समर्थन में बाईक रैली निकाली गई

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी रमेश अवस्थी की अगुवाई में संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बाइक रैली निकाली। बाईक रैली को विधायक रामनरेश रावत ने तिरंगा झंडा दिखाकर ब्लाक सभागार से रवाना किया। इस बाइक रैली में दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार संघ व भाजपा के कार्यकर्ता भारत माता की जय व सीएए के समर्थन में नारे लगाते हुए कस्बे के हैदरगढ़ -इन्हौना तिराहे व वहां से वापस चन्दापुर मोड़ तक वहां से वापस पुलिस चौकी से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जाकर बाईक रैली समाप्त हुई। बाइक रैली में रमेश अवस्थी, सरदार फत्ते सिंह, प्रभात साहू, सत्येंद्र सिंह, सुनील मौर्य सहित दर्जनों संघ व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleबरसात ने चोरो की करी चांदी आधा दर्जन दुकानों के तोड़े ताले
Next articleशटर का ताला तोड़ चोरों ने हज़ारो का माल किया पार