सोते समय गिरी दीवार, दो घायल

76

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुटी थुलवांसा मे आधी रात को सोते समय अचानक पक्की दीवार गिर गई जिसमें पति-पत्नी सहित तीन मवेशी घायल हो गए। घायलों को 100 डायल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहाँ पर इलाज किया गया। बताते चले कि शक्तिदीन पुत्र राम लोटन और उनकी पत्नी राजेश्वरी दीवार के पास लेटे थे तभी अचानक पक्की दीवार ढह गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने 100 डायल की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायलों का इलाज किया गया। राजेश्वरी पत्नी राम लोटन ने थाने में तहरीर देकर शिव राम प्रजापति पुत्र तलहन पर दीवार की विवाद को लेकर दीवार गिराने का आरोप लगाया है।

Previous articleहर गरीब को विकास से जोडऩा ही सपा का लक्ष्य : अकेला
Next articleब्लाक प्रमुख ने सैकड़ों गरीबों को दिए कंबल