स्टाम्प की कमी वादकारियों को पड़ रहीं हैं महँगी

46

महराजगंज रायबरेली
स्टाम्प की कमी के चलते तहसील में वादकारियों को 10, 20 रूपये का स्टाम्प उपलब्ध नही हो पा रहा है। जिसके चलते वादकारियों को मंहगे दामों पर स्टाम्प खरीदना पड़ रहा है। मालूम हो कि पिछले 6 माह से 10 और 20 रूपये के स्टाम्प 40 से 60 रूपये में बेचे जा रहे हैं जिससे वादकारियों में रोष व्याप्त है। लगातार मांग के बाद भी जिला प्रशासन स्टाम्प विक्रेताओं को स्टाम्प उपलब्ध नही करा पा रहा है।मामले में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा चूँकि हमारे तहसील से अब स्टाम्प की बिक्री नही होती है और जिले में भी स्टाम्पों की कमी के कारण आपूर्ति नही हो पा रही है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleपराली जलाने पर सरकार का आदेश ठेंगे पर, किसान ने जलाई पराली
Next articleमृतक सफाई कर्मी के परिवारी जन को सौंपी गई सहायता राशि