69वीं जनपदीय एथिलेक्टिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ

104
Reabareli News : 69वीं जनपदीय एथिलेक्टिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ

शरीर को स्वस्थ व मजबूत बनाने में सहायक होता है खेलकूद: डीएम

रायबरेली। पुलिस लाईन मैदान में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता-2018 का जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलकूद व्यक्ति के मनमस्तिक को सक्रिय कर शरीर को भी स्वस्थ व मजबूत करने में सहायक होने के साथ ही विकास व आगे बढ़ाने में भी सहायक होता है। प्रदेश सरकार द्वारा खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए अनेक लाभ परक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। खिलाड़ी आयोजित खेल सम्बन्धित प्रतियोगिता में खेल भावना से खेले तथा अपना सर्वांगिण विकास कर देश व समाज का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि किसी प्रतियोगिता में अव्वल आने के साथ-साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना, सहभागिता दिखाने का भी अपना एक महत्व होता है जोकि खेल भावना व प्रतिस्र्पधा को भी बढाने में सहायक होती है। डीएम और पुलिस अधीक्षक ने सीनियर वर्ग बालक-बालिका की 800 मीटर प्रतियोगिता दौड़ का शुभारम्भ मशाल जलाकर किया। 800 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को में रोहताज यादव ने प्रथम, प्रमोद कुमार ने द्वितीय एवं नीरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में सोनम, शिवनी सिंह, आराधना को मेडल पहनाकर उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, कूद, पोल वाल्ट, गोला फेक, लम्बी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. चन्द्र शेखर मालवीय, एडी सूचना प्रमोद कुमार, मनीष कुमार मिश्रा, संध्या मिश्रा, मेजर हरीशचन्द्र सिंह, विकास कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाये और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन प्रधानाध्यापक डाॅ. विनोद त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी की गई।

Previous articleभीख मांगकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Next article’नई दिशा’ में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीएम ने किया सम्मानित