भाजयुमो द्वारा निकाली गई युवा संपर्क यात्रा

398

रायबरेली। भाजयुमो द्वारा युवा संपर्क यात्रा निकाली गई, जो कि राजकीय इण्टर कालेज से शुरू हुई। इस यात्रा का सुपर मार्केट, घंटाघर, पुलिस लाइन, रानानगर, दरीबा, शंकरगंज, घोरवारा, मुराई बाग, सांडबरा, मनेहरू, सड़वा, मुंशीगंज, सिविल लाइन, रतापुर, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन, सुपर मार्केट, डिग्री कालेज चौराहा व विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री डा. विजय यादव ने कहा कि हमारे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व देकर हमारा सम्मान बढ़ाया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद देते हैं, भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। युवाओं का भाजपा में बहुत सम्मान है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि भाजपा में नौजवान तेजी से जुड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी हर समाज को साथ मे लेकर चलने वाला राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। 2019 के लिये युवा वर्ग में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बहुत उत्सुकता है। प्रांतीय नेता अतुल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में नौजवान भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है। भाजपा आम आदमियों की चिंता करने वाला राजनीतिक दल है। पूरे देश मे बड़ी संख्या में रोजगार मिला है, और मिलेगा। आजाद भारत के इतिहास में मोदी जी के नेतृत्व में विकास की किरण सभी के दरवाजे पर पहुंच रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पशुपति शंकर बाजपेयी, दिलीप यादव, सुरेन्द्र दाढ़ी, सुशील शर्मा, डीएन पाठक, राजेन्द्र निगम, संजय बाजपेयी, निलय श्रीवास्तव, युवा नेता अजीत सिंह, असहाब खान, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, मनीष त्रिवेदी, आनन्द सिंह, अरूण यादव, सुशील यादव, अमन पाल, उमाशंकर चौरसिया, विजय मिश्रा, दिनेश लोधी, बीएल लोधी, मेवालाल साहू, स्वप्निल पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Previous articleराफेल विमान सौदा सबसे बड़ा घोटाला: सईदुल हसन
Next articleकुष्ठ सेवा आश्रम ने किया पौधरोपण