चौहान गुट ने अनाथ बच्चे को गोद लेकर कायम की इंसानियत की मिशाल

246

रायबरेली। व्यापारिक राजनीति के साथ-साथ इंसानियत की मिशाल कायम करते हुए उप्र उद्योग व्यापार मंडल समिति (चैहान गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चैहान ने टीम के साथ जिला अस्पताल में जाकर अनाथ बच्चे को गोद लिया और बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली। जानकारी के अनुसार विन्ध्याचल क्षेत्र की महिला सोनम अहिया रायपुर में रहकर भिक्षाटन करती है। जिला अस्पताल में उसका प्रसव हुआ। लेकिन वह बच्चे की परवरिश करने में लाचार दिखी और बच्चे को किसी को देना चाहती थी। यह जानकारी होने पर चैहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चे को लिखापढ़ी में गोद लिया और उसका नामकरण चैहान की धर्म पत्नी डा. रीना सिंह ने विन्ध्याबख्श सिंह के रूप में किया। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा.रेनू श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के स.अवतार सिंह मोंगा, भौमेश कुमार, ओमप्रकाश चैबे, फूलचन्द्र सोनकर, राम खेलावन, चै. पारसनाथ सिंह, राम स्वरूप सिंह, महेश प्रसाद मिश्र, रिंकू सिंह, संजू पाठक, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, राजेश वर्मा, विजय चैधरी, राजन सिंह आदि ने चैहान परिवार की रचनात्मक सोच की प्रसंशा की।

Previous articleभाजपा ने हमेशा बूथ स्तरों पर कार्य कर दिया है सम्मानः अतुल सिंह
Next articleयुवाओं ने फूंका पाकिस्तान के पीएम का पुतला