जमीनी विवाद में आठ के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

38

महराजगंज (रायबरेली)। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर दो का शान्ति भंग में चालान भेजा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया दोनो पक्षों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया। जिसमें दोनो ही पक्ष आमादा फौजदारी थे।

जानकारी के अनुसार रिजवान अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी महराजगंज कस्बे के बछरावां मार्ग स्थित अपनी जमीन पर मकान बना रहे थे वहीं बगल में स्थित कब्रिस्तान के वारिसानों द्वारा आपत्ति की जा रही थी। कब्रिस्तान के वारिसानों शहजाद अली, मासूक अली आदि का कहना था कि उक्त मकान कब्रिस्तान की जमीन में बनाया जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आयी जहां पर रिजवान अहमद की तहरीर पर शहजाद अली, मासूक अली, शाहिद अली, आशिक अली, इमरान तथा शहजाद अली की तहरीर पर रिजवान अहमद, समरोज अहमद व अफरोज अहमद के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया। पुलिस ने दोनो पक्षों से रिजवान अहमद व शहजाद अली को शान्ति भंग की धाराओं में चालान किया है।

अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleकार्यशाला में दी गई जानकारी से करें जीवन कौशल : सविता यादव रिपोर्ट
Next articleअपनी विधायिका से फंड ले आओ या खुद पैसा करो जमा तब हो पायेगा बिजली का काम, ऑडियो हुआ वायरल