प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर हरियाली के दुश्रमन चला रहे आरा

72

महराजगंज (रायबरेली)। हरियाली के दुश्मन सरेआम प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चला रहे वही वन विभाग के रक्षक संरक्षक बन इनकी कारगुजारियों को वरदहस्त प्रदान किए हैं। हरियाली के दुश्मनों एवं वन विभाग की खाऊ कमाऊ टोली की सांठ गांठ एवं बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं, की मंगलवार सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिले की मुखिया नेहा शर्मा एवं जिला वन अधिकारी तुलसीदास शर्मा की मौजूदगी तहसील परिसर में होने के बावजूद लकड़ी माफिया क्षेत्र में प्रतिबन्धित पेड़ों पर कुल्हाड़ी से वार व आरा चलाते देखे गए।

मामला क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे कैण्डावा गांव का हैं जहां मंगलवार की दोपहर लकड़कटे नीम के हरे पेड़ों की कटाई में जुटे थे। वहीं वन अधिकारी एवं उनकी फौज जिलाधिकारी के निर्देशों को अमल में लाने की बात की हां मे हां मिला रहे थे। जिससे आलम यह हैं की वन विभाग के कर्मियों एवं लकड़कटों को अब अपने आला हाकिम एवं कानून का भी जरा सा खौफ नही रह गया। उपरोक्त मामले में ग्रामीणों द्वारा डायल 100 फोन करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाई। किन्तु जिला वन अधिकारी को जानकारी होने के बावजूद वन विभाग के कर्मियों ने अपने साथी बराती ठेकेदार पर मेहरबानी के सिवाय फिलहाल कोई कार्यवाही नही की हैं। यही हाल क्षेत्र में चल रहे अवैध आरा मशीनों का हैं जिनमे कार्यवाही के बजाए वन दरोगाओं की सरपरस्ती के चलते हरियाली के दुश्मन क्षेत्र में खुला खेल फर्रुखाबादी की तर्ज पर धड़ल्ले से विभाग को चूना लगा रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleमारुति 800 से दौरा कर फॉर्च्यूनर वालों को मार गिराया यह क्षमता है भारत की : दिनेश प्रताप सिंह
Next articleनहीं रुक रहा तहसील की बंजर जमीनों पर अवैध कब्जा