मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल

78
Raebareli News: हड़ताल

डलमऊ (रायबरेली)। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील के बाबुओं ने कलम बंद हड़ताल करते हुये उपजिलाधिकारी जीतलाल सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या बताई। मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी या जनपद सचिवालय रखा जाये। सामान कार्य का सामान वेतन के सिद्धांत के आधार पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ते अनुमन्य कराया जाये। नवीन सीजनल सहायक वासिल वाकी नवीस की तैनाती पर लगे प्रतिबन्ध को तत्काल हटाया जाये। इस मौके कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleसम्मान के साथ डलमऊ महोत्सव का समापन
Next articleसकारात्मक सोच से ही खुलता है प्रगति का रास्ता : बीएसए