जुमले बने हुए हैं भाजपा के वादे: षिवेन्द्र श्रीवास्तव

116

रायबरेली। सपा नेता व लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो भी वायदे जनता से किए थे आज वो जुमले मात्र ही रह गए हैं। भाजपा कभी मंहगाई के मुद्दे पर सड़कों पर बैठ जाया करती थी और आज भाजपा के केंद्र और राज्य के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। अब वो दिन दूर नहीं जब पेट्रोल डीजल सौ रुपए के ऊपर बिकेगा, भाजपा ने कभी हर साल दो करोड़ सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था पर वास्तिविकता में आज का नौजवान बेरोजगारी की मार झेलते हुए मुफलिसी की जंदगी जीने पर मजबूर है। भाजपा से जनता ने जब-जब बीते पांच सालों हिसाब मंगा तब-तब भाजपा ने जनता की गुमराह करने के लिए समाज मंे हिन्दू बनाम मुसलमान कर दिया। अब जनता भाजपा की नियत और नीति को समझ चुकी है। तभी भाजपा को प्रदेश में हुए उपचुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को हरा कर अपना गुस्सा निकलेगी।

Previous articleसरकार की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें जनसमस्यायेंः नन्दी
Next articleट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत