अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की दरीबा तिराहा इकाई का गठन कर कार्यकारिणी घोषित

53

रायबरेली

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन की उपस्थिति में दरीबा तिराहा व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। इसमें बच्चन लाल गुप्ता को अध्यक्ष, अनिल चौधरी संरक्षक, अमित कुमार चौधरी उपाध्यक्ष, राहुल सोनकर महामंत्री, अरविंद चौधरी संगठन मंत्री, अंकुर चौधरी कोषाध्यक्ष, संदीप यादव, तेज बहादुर साहू व विकास गुप्ता मंत्री, विनय साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह सोनकर प्रचार मंत्री एवं मोनू वर्मा को सह कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि विगत वर्ष में हमारे व्यापार मंडल ने व्यापारियों की हर तरह की समस्याओं में उनका साथ दिया है इसी वजह से जिलेभर का व्यापारी आज हमारे साथ खड़ा है। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छावड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल ने शासन प्रशासन एवं व्यापारियों की बीच की दूरी को खत्म करके जिले के आला अधिकारियों से तालमेल बैठाकर व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया है। प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कहा कि शीघ्र ही जिले में व्यापारियों का एक महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रेष्ठ तिवारी, जिला युवा अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, जिला संयोजक राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बलदीप अरोड़ा, देवेंद्र सिंह खनूजा के साथ दरीबा तिराहे के समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleशराब के लिए पैसे ना देने पर युवक ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला
Next articleबीमारी से तंग आकर वृद्ध ने लगाई फांसी मौत