आरेडिका में पद्मश्री सुधा सिंह का पदभार ग्रहण पर स्वागत समारोह का आयोजन

127

खेल क्षेत्र की पदमश्री सम्मानित एथलीट सुधा सिंह

लालगंज रायबरेली आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में ओएसडी (स्पोर्टस) के पद पर कार्य भार ग्रहण किया सरस्वती प्रेक्षागृह में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । स्वागत समारोह में आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव एवं आरेडिका खेल-कूद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कटियार व महासचिव एस. एस. कैरो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पद्मश्री सुधा सिंह के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। एथलेटिक्स (स्टीपलचेज) में अपना परचम फहराने वाली उत्तर प्रदेश की एथलीट सुधा सिंह राज्य की ऐसी खिलाड़ी है, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के साथ पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है। एथलेटिक्स क्षे़त्र में सुधा सिंह रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से विख्यात हैं। सुश्री सुधा सिंह को 2012 में अर्जुन पुरस्कार, 2013 में रानी लक्ष्मीबाई, 2016 में यस भारती एवं 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
सुधा सिंह भोपाल और कोच्चि में वर्ष 2008 में सीनियर फेडरेशन कप, ओपेन नेशनल में स्वर्ण पदक, चीन 2009 एशियन ट्रैक एंड फील्ड में रजत पदक, ग्वांनझु 2010 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, जापान 2011 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, पुणें 2013 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, भुवनेश्वर 2017 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, जकार्ता 2018 एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।
समारोह में ताइकांडो एवं फुटबाॅल खिलाड़ी बच्चों द्वारा कला प्रदर्शन किया गया। पदमश्री सुधा सिंह की खेलो में प्राप्त उपलब्धियों को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया । इस अवसर पर महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव ने बच्चों को उनकी उपलब्धियों से प्ररेणा लेने एवं अपने जीवन में अपनानें को कहा पद्मश्री सुधा सिंह जी के पदभार संभालने से यहाॅ खेल-कूद के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। आरेडिका आवसीय परिसर एवं रायबरेली क्षेत्र के बच्चों को उनके मार्गदर्शन से बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Previous articleफरार चल रहे गैंगेस्टर के अपराधी को मील एरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next articleजेई और एई की मिलीभगत से लाखों रुपए का राजस्व नुकसान