उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सलोन की नवसृजित कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ सम्पन्न

48

सलोन (रायबरेली)। शुक्रवार को सलोन तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सलोन की नवसृजित कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी अमरनाथ, रामसेवक यादव व चुनाव पर्यवेक्षक प्रवीण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमें सर्व सम्मति से संतलाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।अमित कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को मंत्री, दीपक कुमार को उप मंत्री, जितेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष व प्रशांत मिश्रा को आडिटर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।इस मौके पर लेखपाल ब्रजेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, मुकेश, अजय, हरिनारायण तिवारी, कमलेश सिह, उदित जायसवाल, आलोक सिह, प्रवीण मिश्रा, प्रेम नारायण समेत तहसील के लेखपाल मौजूद रहे।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Previous articleसमय से नही आते यहां के अधिकारी व कर्मचारी
Next articleपुलिस से सेवानिवृत्त होने पर सलोन पुलिस ने कर्मचारियों को फूलमाला पहना कर भावभीनी विदाई दी