एसडीएम के आदेश पर भी घायल गाय के लिए नही जागी नगर पंचायत सलोन के कर्मचारियों में इंसानियत

81

सलोन,रायबरेली।लापरवाही की हदें पार करने वाले नगर पंचायत सलोन के कर्मचारी उच्चाधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नही छोड़ते।ताजा मामला सलोन नगर क्षेत्र का है।यहां एक सड़क दुर्घटना में घायल गाय को ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी कर्मचारियों ने गौशाला पहुचाना उचित नही समझा है।जबकि घायल गौवंश को स्थानीय लोगो द्वारा सरकारी अस्पातल से डॉक्टर को बुलाकर इलाज करवाया गया।नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि घायल गौवंश को गौशाला में लाकर रखा जाये।लेकिन आदेश दर किनार कर दिया।यही नही नवागन्तुक एसडीएम अंशिका दीक्षित द्वारा घायल गौवंश की जानकारी दी गई।फिर भी नगर पंचायत के कर्मचारियों के कानो में पीड़ित गौवंश की कराह नही गुंजी है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Previous articleऔर जब इस अधिकारी के विदाई समारोह में जनता व कर्मचारियों की आंख हो गई नम
Next articleआफत बनकर पलटा राख भरा ट्रक