किसानों क़ी 41 सूत्रीय मांगो को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया

15

महराजगंज रायबरेली
तहसील क्षेत्र क़े किसानों क़ी 41 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतान्त्रिक संगठन द्वारा ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में संगठन क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन को सम्बोधित किया गया।
बताते चले क़ी गुरुवार से शुरू किसानो क़ी तमाम समस्याओ एवं मांगो का निराकरण न किए जाने एवं मांगो को अनदेखा किए जाने क़े विरोध में ब्लाक परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकतान्त्रिक द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन एवं किसान पंचायत का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए संगठन क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने बताया क़ी किसानों क़ी छोटी छोटी मांगे पूरी ना होने क़े चलते संगठन को बहरे प्रशासन को जगाने क़े लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा। श्री सिंह ने कृषि विधेयक क़े बारे में कहा क़ी यह कानून किसानों क़े लिए डेथ सर्टीफिकेट सरीखा है। किसानों को बदनाम करने क़े लिए अराजकतत्वों द्वारा गणतंत्र दिवस क़े दिन हिंसा क़ी गयी। निर्दोष किसानों पर राजद्रोह लगाना गलत है। घटना क़ी जांच होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रही। इस दौरान किसान यूनियन क़े पदाधिकारियों द्वारा तहसील क्षेत्र में राजस्व, विकास, बिजली, जल निगम, सिचाई, चकबन्दी सहित अन्य विभागों से संबन्धित 41 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्रा को सौंपा गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन लोकतान्त्रिक क़े लखनऊ मंडल अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, मंडल जिला उपाध्यक्ष दुर्गादीन लोधी,जिला प्रभारी अशोक मौर्य,रायबरेली जिला अध्यक्ष रामसुमिरन यादव, महामंत्री शशी यादव, जिला संरक्षक रामफेर पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, चंदा सिंह, सुमन देवी,तहसील अध्यक्ष मों इसरार, धर्मेश मौर्य, अखिलेश ,सतीश सहित सैकड़ो किसान एवं सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, बीडीओ प्रवीण कुमार, एसडीओ आशीष श्रीवास्तव, जेई दीपक कुमार, हरचंदपुर एसओ अनिल सिंह,महराजगंज प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleसंदिग्ध हालत में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव घटना से इलाके में मचा हड़कंप
Next articleचोरों ने सर्राफा की दुकान में कि लाखों की चोरी