गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

337
सिविल लाइन पर अतिक्रमण हटवाते अधिकारी गण

रायबरेली। वर्षों से सर्विस लेन पर कब्जा जमाये अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन द्वारा दी गई समय सीमा पूरा होने के बाद गुरुवार को सिविल लाइन के ओवरब्रिज के बगल में बुलडोजर गर्जा तो व्यापारियों के हाथ-पांव फूल गये। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष और एसडीएम सदर पुलिस बल लेकर पहुंचे और बुलडोजर से सर्विस लेन पर अवैध कब्जा करने वालों का निर्माण ढहाना शुरू कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने बताया कि व्यापारियों को पूर्व में कई बार निर्देश दिये गये, लेकिन व्यापारी अपनी हठधर्मिता पर अड़े रहे। जिसके चलते यह कार्यवाही की गई है।

Previous articleखुला मिल एरिया पुलिस का खेल, मनोज यादव के हत्यारे गए जेल
Next articleतो क्या ऐसे ही लगेंगे शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले!