गरीब बेसहारा लोगों को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कम्बल वितरित किए

21

रायबरेली-जाड़े की अंधेरी सर्द रातों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों को ढूंढ कर उन को सर्दी से बचाने के लिए कंबल बांटे। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संदीप जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल चौराहा आदि स्थानों पर घूमकर ठंड से ठिठुरते गरीब बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए। अतुल गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रतिवर्ष गरीब बेसहारा लोगों को चिन्हित कर कंबल बांटे जाते रहे हैं। जिला प्रभारी संदीप जैन ने कहा कि हमारे मंडल ने जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचे इस उद्देश्य से रात्रि भ्रमण कर दौरान कंबल वितरण किए। जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण करने में संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, महिला प्रभारी पूनम तिवारी , नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता महामंत्री पवन गुप्ता, दुर्गेश वर्मा ,दिग्विजय सिंह ,रंजीत सिंह बग्गा, अतुल अवस्थी,सहित सत्येंद्र यादव आदि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleत्वरित गति से कार्य करते हुये 27 दिसम्बर तक मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन कराया जाये-जिलाधिकारी
Next articleसोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी