गोपाष्टमी पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गायों को रोटी एवं गुड खिलाया

27

रायबरेली-गोपाष्टमी के अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर त्रिपुला स्थित कान्हा गोवंश विहार में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन के साथ पदाधिकारियों ने गायों को अपने हाथों से रोटी एवं गुड खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि गौ माता की सेवा एवं गौ रक्षा से ही मानवता का कल्याण होगा। जिला प्रभारी संदीप जैन एवं जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि गायों में देवताओं का वास होता है इसलिए गौ सेवा से देवता भी प्रसन्न होते हैं। संरक्षक,/कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र अग्रवाल एवं महिला प्रभारी पूनम तिवारी ने कहा की गाय को रोटी व गुड़ खिलाने से सुख समृद्धि की प्राप्त होती है एवं पित्र दोष दूर हो जाते हैं। समाजसेवी विकास सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गौ सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी राम शब्द ,पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleये ग्राम प्रधान गांव के विद्यालयों की बदल रहे तस्वीरे
Next articleफिर वायरल हुई हर्ष फायरिंग की तस्वीर