चार पहिया ,तांगा में हुई भीषण टक्कर,तांगे में बैठी 4 सवारियां गम्भीर रूप से घायल

115

महराजगंज,रायबरेली- सवारी लेकर जा रहे ताँगे को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे ताँगे पर बैठी चार सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ताँगे की घोड़ी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया
।जानकारी के अनुसार अयोध्या पुत्र बेचू उम्र 30 वर्ष बिद्या सिंह पत्नी दशरथ सिंह  उम्र 45 वर्ष  नन्हू पुत्र नरसिंह उम्र 45 वर्ष गुंजन सिंह पुत्र दशरथ सिंह उम्र 18 वर्ष ताँगे से महराजगंज से अपने घर कुबना जा रहे थे।पाली के पास बिपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे ताँगे में सवार चारो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सी एच सी लाया गया।जहां घायलों की हालत  गम्भीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleअनिरुद्ध रामानुज दास हैं एक परम श्री वैष्णव:–राजकुमार पाल
Next articleअपनी मां के साथ खेत आया 11 वर्षीय किशोर हुआ लापता