जयगुरूदेव संस्था कुंडा ने 57 दिनों में 1 लाख से अधिक लोगो का भरा पेट

28

प्रतापगढ़
जयगुरुदेव संस्था प्रतापगढ़ लगातार लाक डाउन के सूरुवात से ही गरीब, असहाय लोगो को भोजन कराने में लगी हई है। संस्था अपने कुंडा,लालगंज,देवसरा और सदर इकाई के साथ 56 दिनों में 3 लाख से अधिक लोगो तक भोजन पहुंचा चुकी है।
वहीं संस्था की कुंडा इकाई ने अकेले 57 दिनों में 1 लाख से अधिक लोगो तक भोजन पहुंचाने में कामयाब रही है। कुंडा के स्थानीय जिम्मेदार विश्राम निर्मल,जगतपाल यादव, हरीलाल मौर्य और अन्य सेवादारों के अथक परिश्रम और संस्था के जिलाध्यक्ष सूर्यबली सिंह के कुशल निर्देशन से ये संभव हुआ है।
संस्था गर्मी को देखते हुए खाने के साथ ठंडे पानी की भी व्यवस्था करा रही है।
इस समय जयगुरूदेव संस्था प्रतापगढ़ में लाक डाउन के प्रथम चरण से लेकर अब तक जरूरतमंदो को पका भोजन कराने वाली एक मात्र संस्था बची हुई है। दिन रात अनवरत संस्था के लोगो का समर्पण और मेहनत देखकर आम जनता और प्रशासन में संस्था के प्रति आदर और सम्मान का भाव देखा जा रहा है।
पूरे जिले में संस्था ने अब तक कुल 307597 लोगो तक भोजन पहुंचा चुकी है।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous articleअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी का हुआ चयन
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव