तांगे की चपेट में आने से चालक की मौत

73

महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हलोर में तांगा ले जाते समय अचानक तांगे का पहिया निकलने से तांगा अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित तांगे में चालक की दबकर मौत हो गई। बताते चलें कि रामदीन पुत्र गुरु चरन रोज की तरह अपने घर से लेकर तांगे को लेकर निकला था तभी कुछ दूर जाने के बाद अचानक तांगे से पहिया निकल गया। तांगे का पहिया निकलने से घोड़ी अनियंत्रित हो गई और भागने लगी जिससे तांगा चालक हलोर निवासी रामदीन पुत्र गुरुचरन तांगे के चपेट में आ गया। जिससे बहुत गंभीर चोट लगी और उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Previous articleएकता दिवस के रूप में मनेगा पटेल का जन्मदिन
Next articleप्रबुद्ध पिछड़ा वर्ग भाजपा की बैठक सम्पन्न